फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Target to increase voting by 10% in every assembly constituency: DM

हाथरस : हर विधानसभा क्षेत्र में 10 फीसदी मतदान बढ़ाना लक्ष्य : डीएम

Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Target to increase voting by 10% in every assembly constituency: DM
डीएम रमेश रंजन। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की प्रत्येक विधानसभा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की लक्ष्य है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 फीसदी मतदान बढ़ाया जाए। यह बातें जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के वोट प्रतिशत में इजाफा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसे लेकर सभी महिला कार्मिकों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी बीएलओ को अपने बूथ के पिछले मतदान प्रतिशत का ब्योरा दे दिया गया है। यह बीएलओ अब अपने अपने बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करेंगे। डीएम ने कहा कि सभी बूथों पर स्वीप के तहत इस बार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं, ताकि मतदाता अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन की कोशिश है कि सभी बूथों की बेवकास्टिंग की जाए। इसके लिए भी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

सभी बूथों पर कंट्रोल रूम से ही निगरानी रखी जा सकेगी। 80 साल से अधिक के मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed