फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Take care of plants responsibly with plantation

हाथरस : पौधरोपण के साथ पौधों की पूरी जिम्मेदारी से करें देखभाल

Tue, 05 Jul 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Take care of plants responsibly with plantation
हाथरस : सीवेज फार्म पर बनाए गए काका हाथरसी उपवन में पौधरोपण करते राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, न? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो गई। इस मौके पर नगर पालिका के सीवेज फॉर्म में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां काका हाथरसी उपवन में पौधरोपण अभियान की शुरुआत प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, नोडल अधिकारी/सीईओ यूपीएसआईडीए प्रदेश सरकार मयूर माहेश्वरी ने अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपकर की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कई जगहों पर पौधे भी लगाए गए और उनकी देखरेख का संकल्प भी लिया गया।
नगर पालिका प्रशासन ने जलेसर रोड स्थित सीवेज फॉर्म में काका उपवन बनाया है। मंगलवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर बरगद, पीपल, नीम, पाकर, अशोक आदि के पौधे लगाकर वृहद पौधरोपण का शुभारंभ किया गया। वहां मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों तथा अधिकारियों, कर्मचारियों व कवियों का स्वागत बुके देकर एवं पटका पहनाकर किया गया। सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया। कवियों ने काका हाथरसी की कविताओं का वाचन किया। संचालन स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी चतुर सिंह ने किया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हम सभी को वृक्षों के महत्व को समझते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाना है और इस अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे पौधों की देखरेख पूरी जिम्मेदारी से करें, जिससे रोपित किए गए पौधे सूखने न पाएं। उनके अलावा सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, जिलाधिकारी रमेश रंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधे अवश्य लगाने चाहिए और उनकी देखभाल अपने बच्चों की भांति करें। इसके बाद नगला कांच के पंचवटी उपवन में विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन कर पौधरोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि वर्षाकाल वर्ष 2022-23 में पौधरोपण के लिए जिले का लक्ष्य 25.70 लाख निर्धारित किया गया है। पौधों का रोपण चार चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सादाबाद, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, आबकारी अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed