फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Swinging power lines will hinder the journey of Rath Yatras

हाथरस : झूलती बिजली की लाइनें डालेंगी रथयात्राओं के भ्रमण में बाधा

Mon, 14 Mar 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Swinging power lines will hinder the journey of Rath Yatras
हाथरस : शहर में झूलते जर्जर विद्युत तार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में जगह-जगह बिजली की लाइन जर्जर होने के साथ झूल रही हैं। ये लाइनें शोभायात्रा और रथयात्राओं के भ्रमण के दौरान बाधा खड़ी करेंगी। साथ ही जर्जर लाइन बिजली आपूर्ति में बाधा खड़ी कर रही हैं। गौरतलब है कि रंगभरनी एकादशी से शहर में रथयात्रा और शोभायात्रा निकलने की शुरुआत हो जाएगी। कई बार बिजली विभाग ने जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन आज तक हालत जस के तस हैं।
उल्लेखनीय है कि आधा दर्जन से अधिक बिजलीघरों के जरिये शहर के करीब 34 हजार लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। कई साल पहले आरएपीडीआरपी के तहत शहर में बिजली चोरी को रोकने के लिए लाइन डाली गई थीं। अब ये लाइन जगह-जगह से जर्जर होने के साथ झूल रही हैं। इस कारण शहर में आए-दिन कहीं न कहीं विद्युत लाइनों में आग लग जाती है। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। शहर के प्रमुख चौराहों व अन्य जगहों पर बिजली की लाइनें झूल रही हैं। इस कारण ये लाइनें में आने वाले दिनों में निकलने वाली रथयात्राओं में बाधा खड़ी करेंगी। संवाद
विज्ञापन

रंगभरनी एकादशी से होगी शुरुआत
हाथरस। शहर में पिछले दिनों निकाली गई खाटू श्याम शोभायात्रा के दौरान भी रथ के भ्रमण के लिए जगह-जगह तारों को ऊंचा किया गया। तब जाकर शोभायात्रा समाप्त हुई। रंगभरनी एकादशी के मौके पर मंदिर श्रीगोविंद भगवान से रथयात्रा निकलेगी। उसके बाद गोविंद भगवान डोले में विराजमान होकर शहर भ्रमण करेंगे। नवसंवत्सर पर परशुराम शोभायात्रा निकलेगी। उसके बाद गणगौर रथयात्रा निकाली जाएगी। होली के अगले दिन चैतेश्वर महादेव रथयात्रा निकलेगी। इनके अलावा भी शहर में कई मेलों का आयोजन होगा। शोभायात्राओं के भ्रमण के दौरान यह जर्जर विद्युत लाइनें लोगों के लिए परेशानी खड़ी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन स्थानों पर बिजली की लाइन नीची हैं, उन जगहों पर बिजली विभाग को लाइनों को ऊंचा कराके दुरुस्त करना चाहिए, ताकि शहर में शोभायात्राओं के भ्रमण के दौरान कोई परेशानी न हो। -बलवीर
होली के बाद शहर में गोविंद भगवान की तिमंजिला रथयात्रा निकलेगी। इस दौरान बिजली के तारों को हटाया भी जाता है। रथयात्रा के दौरान बीच में आने वाले झूलते तारों को जल्द ऊंचा किया जाए।
-दीपक
बिजली विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। समय रहते इन लाइनों को सही किया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति सहीं ढंग से चले और मेलों के भ्रमण में परेशानी न आए।
-सुखवीर
बिजली विभाग के अधिकारी शहर के मुख्य बाजारों में भ्रमण करें, ताकि शोभायात्राओं की शुरुआत से पहले बिजली के तार दुरुस्त हो सकें। ऊंचे रथों के गुजरने के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

-अरुण माहेश्वरी
शहर में बिजली की जो लाइनें झूल रही हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। रथयात्राओं के भ्रमण के दौरान बिजली आपूर्ति को बंद रखा जाएगा, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
-सुभाष चंद्रा, अधिशासी अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed