{"_id":"627020a405d9cb5bed042910","slug":"hathras-super-zonal-magistrate-nominated-for-peace-on-akshaya-tritiya-and-eid-hathras-news-ali2906503160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अक्षय तृतीया व ईद पर शांति के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अक्षय तृतीया व ईद पर शांति के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इस वर्ष भी ईद-उल-फितर का पर्व चंद्र दर्शन के अनुसार तीन मई को मनाया जाएगा। इसी दिन अक्षय तृतीया का त्योहार भी है। इन त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क है। डीएम रमेश रंजन ने त्योहारों के मौके पर शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए हैं।
डीएम ने कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल को तहसील हाथरस के संपूर्ण क्षेत्र, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र को तहसील सादाबाद के संपूर्ण क्षेत्र, अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम को तहसील सिकंदराराऊ के संपूर्ण क्षेत्र तथा परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र व उप जिलाधिकारी सासनी राजकुमार सिंह यादव को तहसील सासनी के संपूर्ण क्षेत्र के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
डीएम ने नामित सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया के दृष्टिगत अपने ड्यूटी क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। किसी भी प्रकार की विवाद परिस्थिति के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट के दूरभाष नंबर 9454417515 पर तत्काल अवगत कराएंगे। संवाद