फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Suffering from in-laws, the young man consumed poison, died

हाथरस : ससुराल वालों से पीड़ित होकर युवक ने खाया जहर, मौत

Sun, 11 Dec 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Suffering from in-laws, the young man consumed poison, died
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के जोगीपुरा निवासी युवक ने अपनी ससुराल से लौटने पर मथुुरा में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर रिश्तेदार उसे आगरा उपचार के लिए लेकर पहुंचे। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अब इस मामले में ससुराल के लोगों के खिलाफ शिकायत लेकर परिजन कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे। वहां से उनको मथुरा जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद परिजन मथुरा चले गए।
शहर के मोहल्ला जोगीपुरा निवासी श्रीनिवास पुत्र केशवदेव ने बताया कि उनके बेटे बबलू की शादी करीब साढ़े चार साल पहले गांव एटा थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद निवासी युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों से बबलू की पत्नी व ससुराल के लोग उसे परेशान करने लगे। इस मामले में फिरोजाबाद में दहेज व घरेलू हिंसा का मुकदमा भी बबलू की पत्नी ने उस पर लगा दिया। मुकदमा फिरोजाबाद में चल रहा है। बबलू मथुरा में रहने लगा। मुकदमे की तारीख पर बबलू फिरोजाबाद जाता था। अब इस मामले में सुलह की बात चल रही थी। आरोप है कि बबलू के छोटे भाई की शादी पिछले दिनों थी। उसी को लेकर वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन वह नहीं आई।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल में बबलू के साथ अभद्रता की गई और उसे भगा दिया गया। इस कारण बबलू मानसिक तनाव में आ गया और फिर उसने मथुरा पहुंचकर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी रिश्तेदारों को हुई तो उन्होंने बबलू को आगरा में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अब उसकी पत्नी मृतक के परिजनों पर ही आरोप लगा रहा है। इस बात से परेशान मृतक के परिवार के लोग रविवार को कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे। वहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उनको घटना स्थल मथुरा का होने के कारण मथुरा में ही शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। परिजन वहां से मथुरा चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed