{"_id":"60edd0a68ebc3ee59b7ff667","slug":"hathras-suddenly-the-md-reached-the-gijrauli-power-substation-there-was-panic-among-the-officers-hathras-news-ali2680308119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अचानक गिजरौली विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे एमडी, अफसरों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अचानक गिजरौली विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे एमडी, अफसरों में मची खलबली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर सोमवार की रात करीब पौने 12 बजे अचानक गिजरौली बिजलीघर पर पहुंच गए। एमडी ने सबस्टेशन पर फीडर वार आपूर्ति की पड़ताल की। रात में फाल्ट दूर करने वाले स्टाफ से भी उनके काम के बारे में जानकारी ली। सब स्टेशन पर बिलिंग का हाल जाना। एमडी के आगमन से बिजली अधिकारियों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली महकमे के आला अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह रात में सबस्टेशनों का औचक निरीक्षण करें। इस क्रम में सोमवार की रात को पौने बारह बजे निगम के एमडी अमित किशोर शहर के गिजरौली सबस्टेशन पर पहुंचे। एमडी को सभी फीडर चलते हुए पाए गए। उसके बाद यार्ड का निरीक्षण किया।
बिजली आपूर्ति की विस्तार से जानकारी की। रात्रि स्टाफ को समय से फाल्ट को दूर कराने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग व बिल प्राप्त की जानकारी की। इसके बाद एमडी गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता जगतराम, एसडीओ पवन वर्मा, अवर अभियंता रामकुमार के अलावा लाइन स्टाफ भी मौजूद रहा।