फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students took out a rally and raised the slogan of voting

हाथरस : छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर जगाई मतदान की अलख

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students took out a rally and raised the slogan of voting
हाथरस : मतदाता जागरूकता रैली में शामिल विद्यार्थी व शिक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बुधवार को शहर में मतदान के लिए अलख जगाया। जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। स्वीप योजना के तहत इस रैली का आयोजन किया गया।
बागला इंटर कॉलेज से संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजकुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बागला इंटर कॉलेज, श्री अक्रूर इंटर कॉलेज और श्री रामबाग इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रा, शिक्षक व एनसीसी और स्काउट गाइड शामिल हुए। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में उपजिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

डीके सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। डीआईओएस ऋतु गोयल ने कहा कि 31 नवंबर 2021 तक जिनकी आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या अधिक हो, वह अपना वोट बनवाए जाने के लिए फार्म छह भरकर वोट जरूर बनवाएं। अपने पास-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। संचालन अतुल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed