{"_id":"62ab6990db1942736b3e3b07","slug":"hathras-strict-security-will-be-maintained-in-sikandrau-purdilnagar-drone-will-be-monitored-sikandhra-rahu-news-ali294037243","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सिकंदराराऊ-पुरदिलनगर में रहेगी सख्त सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सिकंदराराऊ-पुरदिलनगर में रहेगी सख्त सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ की मस्जिदों में जाकर इमाम आदि से करते एएसपी, एसडीएम सीओ। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद पुरदिलनगर में हुए बवाल के बाद इस बार पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अधिकारियों की हर मुमकिन कोशिश है कि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाए। खासतौर पर सिकंदराराऊ और पुरदिलनगर की मस्जिदों पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। दोनों कस्बों में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से भी नमाज स्थलों के आसपास निगरानी की जाएगी।
गौरतलब है कि पुरदिलनगर में हुए बवाल के बाद 55 लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी की गई थी। इसके बाद कस्बे में मुस्लिम समाज के अधिकांश लोग घर छोड़ गए हैं। शुक्रवार को होने वाली नमाज के दौरान फिर ऐसे हालात पैदा न हों, इसके लिए पुलिस-प्रशासन कमर कसकर तैयार है। सिकंदराराऊ और पुरदिलनगर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कोतवाली से सुरक्षा इंतजामों की निगरानी कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रकाश कुमार ने बताया कि दोनों जगह ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी।
प्रत्येक मस्जिद पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। नमाज के दौरान या उसके बाद किसी तरह की भड़काऊ बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाषण देने और भीड़ जुटाने पर कार्रवाई की जाएगी। कस्बा सिकंदराराऊ को नौ सेक्टर और पुदिलनगर को दो सेक्टरों में बांटा गया है। बाहर से पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। दोनों कस्बों में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। अगर कोई भी बवाल करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में सीओ सुरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, कोतवाल अशोक कुमार सिंह थे। संवाद
विज्ञापन
एएसपी ने मस्जिदों में जाकर किया संपर्क
सिकंदराराऊ। एएसपी प्रकाश कुमार ने बृहस्पतिवार को कस्बा की मस्जिदों में पहुंचकर धर्मगुरुओं से क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शांति कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज और पूजा करें। अमन चैन से रहें और किसी प्रकार के बहकावे में न आएं। क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें, जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके। सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें। किसी भी धर्म या संप्रदाय के संबंध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे अमन-चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है, इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करें। इस संबंध में अन्य लोगों को भी जागरूक करें। माहौल बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है, इसलिए किसी भी स्थान पर भीड़भाड़ न करें। एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अजय संतोषी, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसआई सोवरन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद