{"_id":"61f986d50a6d93109c4241a8","slug":"hathras-stolen-car-caught-from-noida-hasayan-news-ali284294542","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नोएडा से चोरी हुई कार पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नोएडा से चोरी हुई कार पकड़ी
विज्ञापन
हाथरस : संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी होने की आशंका के दौरान पुलिस द्वारा पकड़ी गई ईको कार। संवा?
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
नोएडा से चोरी हुई एक ईको कार को पुलिस ने सीधामई मार्ग स्थित गांव सलेमपुर के निकट रेलवे क्रासिंग फाटक के निकट चालक सहित पकड़ लिया। इधर, इस बात की चर्चा है कि पुलिस ने एक पूर्व जनप्रतिनिधि के कहने पर युवक को छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस इस बात से इंकार कर रही है।
दरअसल, बीते दिनों नोएडा से कार चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट नोएडा में दर्ज करवाई गई थी। गाड़ी का मालिक हसायन का बताया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों को कार चलाते समय पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनसे गाड़ी के कागज मांगे तो वे नहीं दिखा सके। पुलिस ने ईको कार के चोरी की होने की सूचना के आधार पर छानबीन कि तो पता चला कि कस्बा के एक मोहल्ला के एक युवक से अवैध गाड़ी सेल लेटर के आधार पर ही खरीदी है।
हालांकि, कागज नहीं दिखा सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि ईको कार चोरी होने के शक के आधार पर पकड़ा गया था। गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए युवक व एक अन्य युवक को कागजात मंगाए जाने के लिए छोड़ा गया है। कार के बारे में जानकारी की जा रही है। कार को कोतवाली में ही खड़ा किया गया है। संवाद