{"_id":"604e561b8ebc3ecbad66b659","slug":"hathras-stocks-of-fertilizer-vendors-here-will-match-with-pos-machine-hathras-news-ali258630615","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उर्वरक विक्रेताओं के यहां मौजूद स्टॉकों का होगा पॉस मशीन से मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उर्वरक विक्रेताओं के यहां मौजूद स्टॉकों का होगा पॉस मशीन से मिलान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर के उर्वरक विक्रेताओं के यहां उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। शासन के निर्देश पर डीएम रमेश रंजन ने इस काम के लिए ब्लॉक वार अधिकारी नामित कर दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के दौरान स्टॉक में अनियमितता मिलने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए।
शासन के निर्देश के तहत डीएम ने कृषि विभाग को जिले के सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर पॉस मशीन में प्रदर्शित उर्वरक के स्टॉक एवं बिक्री केंद्रों पर मौजूद स्टॉक का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी उर्वरक बिक्री केंद्र पर पॉस मशीन में उपलब्ध स्टॉक व बिक्री केंद्र पर उलब्ध भौतिक स्टॉक में भिन्नता या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो उस उर्वरक विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए है कि सभी नामित अधिकारी अपनी रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। डीएम ने ब्लॉक सिकंदराराऊ के लिए यतेंद्र सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हसायन के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेननाथ, सासनी के लिए उपकृषि निदेशक एचएन सिंह, हाथरस के लिए जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह, मुरसान के लिए जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, सादाबाद के लिए एआर को-ऑपरेटिव एके दुबे, सहपऊ के लिए सहायक निदेशक मत्स्य अनिल कुमार को नामित किया है।