{"_id":"617306d265529d79962535b5","slug":"hathras-sticks-and-sticks-in-children-s-dispute-four-people-injured-hathras-news-ali276421892","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नाई का नगला में बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
शहर के नाई का नगला में दो पक्षों के बच्चों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ घर में घुसकर मारपीट की, जिससे वहां हंगामा हो गया। मोहल्ले के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
मारपीट में मोहम्मद कैफ पुत्र सिराज, अजीम पुत्र वसीम, मोहम्मद सैफ पुत्र जहीम और मुन्ना पुत्र मोहम्मद हनीफ घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई और सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद