फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Start of getting contraceptive device at health sub center

हाथरस : स्वास्थ्य उप केंद्र पर गर्भ निरोधक साधन मिलने की हुई शुरुआत

Thu, 10 Feb 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Start of getting contraceptive device at health sub center
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के तहत आने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र बरई शाहपुर में भी अब गर्भ निरोधक साधन छाया और अंतरा मिल सकेंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार से की गई। मंगलवार को पहले दिन केंद्र पर चार लाभार्थियों ने गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा लगवाया, जबकि पांच लाभार्थियों को छाया गोली दी गई।
इस दौरान यूपीटीएसयू की ओर से चेक लिस्ट दी गई और परिवार नियोजन से जुड़े पोस्टर लगाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश यादव के निर्देशन में बीसीपीएम राम सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बीसीपीएम ने कहा कि अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए तीन माह में एक बार लगाया जाता है। इसके लगाने से पहले यह सुनिश्चित किया जाता है कि महिला पहले से तो गर्भवती नहीं है।
विज्ञापन

एएनएम विमला देवी ने अंतरा इंजेक्शन व अन्य सेवाएं दीं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व योजना के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन संबंधित सेवाएं समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर लाभार्थियों को दी जा रहीं हैं। इस दौरान आशीष कुमार शर्मा, शीला देवी, सरिता, मालती व आईसीडीएस विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed