फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SP has done a lot of damage to Muslims by misleading them: Munkad Ali

हाथरस : सपा नेे मुसलमानों को गुमराह कर उनका भारी नुकसान किया : मुनकाद अली

Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SP has done a lot of damage to Muslims by misleading them: Munkad Ali
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली का स्वागत करते बसपा प्रत्याशी अवधेश सिंह। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली ने कहा कि अभी भी मौका है जाग जाओ, वरना सपा और भाजपा आपको कहीं का नहीं छोड़ेंगे। मुस्लिम समुदाय को साधते हुए कहा कि सपा ने मुसलमानों को गुमराह कर उनका नुकसान किया है जबकि बसपा ने सर्व समाज के लिए काम किया है।
वे बृहस्पतिवार को कासगंज रोड स्थित श्री जीवनी रॉयल गार्डन में पार्टी प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुनकाद अली ने अपने संबोधन की शुरुआत सर्व समाज हयात लेकर चलो, कायनात लेकर चलो, चलो तो सारे जमाने को साथ लेकर चलो... के साथ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवधेश कुमार सिंह एक सच्चे, नेक समाजसेवी एवं धार्मिक इंसान हैं। अगर आप विधानसभा क्षेत्र की बागडोर उनके हाथ में देते हैं तो यह आपके लिए अच्छी बात ही। सपा व कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुनकाद अली ने कहा कि इन्होंने हमेशा से मुसलमानों एवं दलितों का दुरुपयोग सत्ता पाने के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के बाद देश के हर क्षेत्र में मुस्लिम आबादी का 28 फीसदी था लेकिन अब सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक मुसलमानों की ताकत महज साढ़े तीन फीसदी रह गई है। मुसलमानों को जज्बातों से बाहर आकर सोचना होगा और विचार करना होगा कि वे अपना पूरा हिस्सा किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं।
जिस समय गुंबद पर लोग चढ़े थे उसी समय गिरफ्तारी हो जाती तो भाजपा सत्ता में न आती
राम मंदिर को लेकर मुनकाद अली ने कहा कि जिस समय गुंबद पर 10-20 लोग खड़े थे उसी समय उनको अगर गिरफ्तार कर लिया जाता तो शायद भाजपा सत्ता में ना आती। लेकिन समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन पर गोली चलवा कर उन्हें मार दिया।
इसके बाद देश में आग लग गई। मुनकाद ने कहा कि मैं आपसे गुजारिश करने आया हूं कि आप अवधेश सिंह को जाति धर्म भूलाकर वोट करें। वे दृढ़ निश्चय के धनी हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि वे हमेशा सभी के लिए खड़े रहेंगे और बिना भेदभाव के काम करेंगे।

समी अख्तर कुरैशी, अतीक अहमद, सुरेश गौतम, सूरज सिंह, अशोक कुमार, जादौन ने भी अवधेश सिंह को वोट देने की अपील की। मौके पर डॉ. मुकेश, रामदेव फतेलीपुर, सुरेश, एवरन सिंह, रविंदर, यशपाल यादव, अर्जुन बघेल, रतनलाल वाल्मीकि, समसुद्दीन, अल्लू सेंगर, संजय कौशिक, समाजप्रिय रत्न, वारिस कुरैशी, मुस्तकीम कुरैशी, रामवीर सिंह, जयपाल लोधी, जयकुमार बघेल, समर सिंह आजाद, मो. आलम, शमशेर खान, शमसुद्दीन, हाफिज साहब, अल्लनूर, साहिल हाफिज आदि थे। कार्यक्रम का संचालन समाजप्रिय रत्न ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed