फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Soon the names of the candidates for the elections should be announced

हाथरस : चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की जल्द घोषणा हो

Tue, 27 Jul 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Soon the names of the candidates for the elections should be announced
हाथरस : राष्ट्रीय लोकदल के युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे पदाधिकारी व उपस्थित कार्यकर? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

युवा राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले सोमवार को मुरसान में सादाबाद रोड स्थित जसवंत कोल्ड स्टोरेज में युवा संवाद व युवा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि युवा रालोद के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष नीरज शर्मा रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष केशव चौधरी द्वारा की गई। संचालन युवा नेता दीपू चौधरी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने पार्टी के पदाधिकारियों से समक्ष संवाद किया। मनोज चौधरी ने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का नाम जल्द घोषित करना चाहिए और हर बूथ को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों से बातचीत कर कहा कि जहां तक देखा गया है कि अन्य पार्टी के लोग अपने बूथ पर मजबूती से काम करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय लोकदल पार्टी बूथों पर कम ध्यान देती है। इसको लेकर पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द सभी बूथों को मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयोजक ईशान चौधरी, पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह, इगलास विधानसभा प्रत्याशी देव सुमन दिवाकर, वीरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, मनोज चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सुमित चौधरी, हरेंद्र चौधरी, विष्णु चौधरी, उदयभान, वीरेंद्र सिंह प्रधान, अनिल चौधरी, यथार्थ चौधरी, रामसहाय चौधरी, धर्मवीर सिंह, डॉक्टर सौरभ चौधरी, जगपाल सिंह, चंद्रेश चौधरी, रविंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, धर्मेंद्र, राजू, अर्जुन, गंभीर सिंह, छोटे, रमेश, नंदकिशोर, प्रदीप चौधरी, भूरा पहलवान, हरिराम चौधरी आदि लोग थे। कार्यक्रम का आयोजन युवा इकाई के अध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed