फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Snatched a bag full of 50 thousand rupees from gas agency worker

हाथरस : गैस एजेंसी कर्मी से 50 हजार रुपयों से भरा बैग छीना

Thu, 19 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Snatched a bag full of 50 thousand rupees from gas agency worker
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बुधवार को गांव कंजौली से नाला श्री नगर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाश गैस एजेंसी कर्मी से तमंचे के बल पर 50 हजार रुपयों से भरा बैग छीन ले गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। बताते हैं कि शाम को पीड़ित ने घटना की तहरीर भी कोतवाली में दी है।
गांव नगला धमली खंदौली आगरा निवासी दिनेश कुमार पुत्र विष्णु सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि वह गांव कंजौली स्थित गैस एजेंसी पर कार्य करता है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जब वह कंजौली से नाला श्री नगर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे सिलिंडरों को वितरित कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां एक स्पलेंडर बाइक पर आए तीन बदमाशों में से दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे बैग को छुड़ा लिया और भाग गए। बैग में करीब 50 हजार रुपये रखे हुए थे। काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया गया, लेकिन पता नहीं चल सका। 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल नहीं लगी, बाद में पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने भी घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed