फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Six people injured in roadways bus, two-car collision

हाथरस : रोडवेज बस, दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल

Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Six people injured in roadways bus, two-car collision
हाथरस : हाथरस रोड पर पूर्व मंत्री की कोठी के सामने सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और बोल? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय हाइवे पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की कोठी के सामने एक रोडवेज बस और दो कारों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस और कारों में सवार लगभग छह लोग लोग घायल हो गए। इन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां इनका उपचार किया गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
नरौरा डिपो की एक रोडवेज बस हाथरस की ओर से आ रही थी तो इस दौरान हाथरस रोड पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की कोठी के सामने यह बस एक अर्टिगा और एक बोलेरो कार से टकरा गई, जिससे तीनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के टकराने और मुसाफिरों के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

दुर्घटना में नागेंद्र सिंह तोमर पुत्र केदार सिंह निवासी बसगोई सासनी, गौरव यादव पुत्र मलखान सिंह निवासी गोवर्धन, पिंकी पत्नी मनोज कुमार निवासी शंकरपुर हाथरस जंक्शन और शारदा सिंह पत्नी लखमीचंद्र निवासी हाथरस, बीनू निवासी नाई का नगला हाथरस व अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed