फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Six more people died in the district due to fever

हाथरस : बुखार से जिले में छह और लोगों की गई जान

Sat, 16 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Six more people died in the district due to fever
हाथरस : बागला जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले में बुखार से फिर छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों का तांता लगा रहा। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने काफी गांवों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया।
जिले में बुखार का प्रकोप जारी है और इससे मौतों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना जिले में बुखार से मौतें हो रही हैं। अब तक जिले में बुखार से 80 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। काफी मरीज जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी दयावती (55 वर्ष) पत्नी धर्मवीर सिंह की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे वहां मातम छा गया।
विज्ञापन

इस गांव में पहले भी बुखार से कई मौत हो चुकी हैं। इधर, 12 अन्य मरीजों पर डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के संक्रमित मरीजों की संख्या 256 हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मरीजों का उपचार कर रही हैं और एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed