{"_id":"61f5851e16e38f1ab2730ccb","slug":"hathras-six-accused-of-animal-theft-arrested-sasni-news-ali284088062","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पशु चोरी के छह आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पशु चोरी के छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में खड़े पशु चोर। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात को पशु चोरी के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे, कारतूस, दो छुरे, तीन चोरी के बकरे, 30 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार भी बरामद की है।
पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि शुक्रवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव एवं एसओजी टीम के प्रभारी निरीक्षक गिरीश गौतम इगलास रोड पर हमराहों के साथ गश्त कर रहे थे।
तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बसगोई चौराहे के निकट कुछ लोग घटना को अंजाम देने के इरादे से खड़े हैं। सूचना पर पुलिस एवं एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर पशु चोरी के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में माहिर उर्फ असलम निवासी अकराबाद अलीगढ़, योगेश पुत्र सौदान निवासी मोहकमपुर थाना इगलास अलीगढ़, सलीम पुत्र ऊदलबाज निवासी बंगालपुर थाना सादाबाद, सलीम उर्फ आरिफ पुत्र शब्बीर खां निवासी अकराबाद अलीगढ़, संजय पुत्र हजारी निवासी लौहचा जिला एटा, राशिद उर्फ सलमान पुत्र साबिर निवासी सराय मियां थाना देहली गेट अलीगढ़ शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही थीं। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के दो पीड़ित और थाना सासनी क्षेत्र निवासी एक पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रात्रि में चोर उनके बकरी और बकरों को चोरी कर ले गए हैं। इस आधार पर थाना सासनी एवं थाना हाथरस गेट में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।
क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन कर एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली पुलिस को संयुक्त रूप से घटना का अनावरण करने का निर्देश दिया था। एसपी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी दिन में कपडे़ बेचने के बहाने चोरी किए जाने वाले क्षेत्र में रैकी कर रात्रि में मौका पाकर पशुओं को जबरन गाड़ी में भरकर ले जाते थे और दूसरे जिलों में जाकर बेच देते थे।
एटा, अलीगढ़ एवं बुलंदशहर में हुईं चोरी की घटनाओं में ये लोग शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार पकडे़ गए आरोपियों के खिलाफ जिले के हाथरस गेट, सासनी, चंडौस, खैर, मुरसान, मडराक, अकराबाद, कोतवाली नगर अलीगढ़, थाना देहली गेट आदि थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
ये लोग पेशेवर अपराधी हैं। पकड़े गए आरोपियों ने घटना का इकबाल किया है। घटना में एसआई तसव्वुर अली, शमीम अहमद, प्रदीप कुमार, अब्दुल अलीम, वीरेंद्र कुमार, एसओजी टीम के जवाहरलाल, विजय कुमार, राकेश कुमार, चेतन राजौरा, अरविंद कुमार, जुगेंद्र सिंह, हरकेश, हिमांशु, निमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह एवं सर्विलांस की टीम शामिल थी।