फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sisters tie rakhi on brother's wrist, pray for long life

हाथरस :बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, लंबी उम्र की मांगी दुआ

Mon, 23 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sisters tie rakhi on brother's wrist, pray for long life
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर और देहात क्षेत्र में रविवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मिष्ठान खिलाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए और उनकी रक्षा का वचन दिया।
घरों से उठतीं सेवइयों, सूतफेनी व घेवर की खुशबू इस पर्व की महत्ता को और भी बढ़ा रही थी। बहनें रंग-बिरंगे परिधानों में सजी हुई हाथों में पूजा का थाल लिए भाइयों की बाट जोह रहीं थीं। बहनों ने उपवास रखकर भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और माथे पर तिलक कर उनकी आरती उतारी।
विज्ञापन

भाइयों ने भी बहनों के चरण स्पर्श किए और उन्हें भेंट और गिफ्ट प्रदान किए। पर्व पर घरों पर रसोई की दीवार पर गेरू व घी से सोना व श्रवण कुमार के प्रतीक चिह्न बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की। घरों में विविध प्रकार के पकवान बनाए गए। पूरे दिन बहनों व भाइयों का एक दूसरे के घर आना जाना बना रहा। ग्रामीण इलाकों में ससुराल जाकर बूरा खाने की रस्म भी निभाई गई। इससे वाहनों में भी काफी भीड़ भाड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बेफिक्र बाजारों में उमड़ी भीड़ से लगा जाम
रक्षाबंधन के पर्व पर कस्बे के बाजारों में काफी भीड़ भाड़ रही। मिठाइयों से लेकर राखियों की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। शाम तक काफी मात्रा में मिठाइयों का स्टॉक खत्म हो गया। घेवर खरीदने के लिए लोग इधर से उधर भटकते देखे गए।
भाई बहनों के आवागमन के कारण बाजारों में जाम लगा रहा। चौराहों और तिराहों पर भी जाम जैसी स्थित रिही। रोडवेज बसों के अलावा डग्गेमार वाहनों में भी काफी भीड़ रही। कोरोना गाइड लाइन के नियम यंहा टूटते हुए नजर आए।
पुलिस फोर्स के साथ अफसरों ने किया पैदल गश्त
रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस भी काफी सतर्क रही। पुलिस ने बाजारों में फ्लैग मार्च करते हुए जनता को सुरक्षा का संदेश दिया। कोतवाल डीके सिसौदिया, कस्बा इंचार्ज पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ दिनभर बाजारों में पैदल गश्त करते नजर आए।

इधर, नगर के विभिन्न तिराहों, चौराहों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। विनोवा नगर चौराहे पर भी ट्रैफिक कंट्रोल के इंतजाम किए गए। वाहनों को भी अधिक देर तक एक स्थान पर नहीं रुकने दिया गया। इधर, मई, बिसावर, गोविंदपुर क्षेत्र में भी पुलिस सक्रिय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed