फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sir, my husband's health is bad, remove the duty

हाथरस : सर, मेरे पति की तबियत खराब है, ड्यूटी हटा दीजिए

Sat, 19 Feb 2022 08:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sir, my husband's health is bad, remove the duty
चुनाव में ड्यूटी लगने पर बच्चे को गोद में लेकर जाता महिला कर्मी का पति। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सर, मेरे पति की तबियत खराब रहती है। कृपया मेरी ड्यूटी हटा दीजिए। इसी तरह के कई नजारे शनिवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के स्थल एमजी पॉलीटेकिभनक में देखने को मिले।
कई कार्मिक आखिरी वक्त तक अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों से मनुहार करते नजर आए। कार्मिकों ने ड्यूटी हटवाने के लिए अफसरों को प्रार्थना पत्र भी दिए। प्रशासन ने इस दौरान कई कार्मिकों की ड्यूटी हटाकर रिजर्व कार्मिकों को पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना किया।
विज्ञापन

एमजी पॉलीटेक्निक परिसर से शनिवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही थीं। इस दौरान नवजात शिशुओं के साथ कई महिलाएं अपनी ड्यूटी हटवाने के लिए प्रयासरत नजर आईं। कई महिला कार्मिक अपनी अपनी ड्यूटी हटवाने के लिए तरह-तरह के तर्क दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से इन महिला कार्मिकों से ड्यूटी हटाने संबंधी प्रार्थना पत्र लिए गए। इसके बाद जरूरत के आधार पर समस्या को देखते हुए ड्यूटियों को बदलकर हटाए गए कार्मिकों की जगह दूसरे कार्मिकों को पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed