फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Silence at the procurement centers on the first day, the food donors did not reach

हाथरस : पहले दिन खरीद केंद्रों पर सन्नाटा, नहीं पहुंचे अन्नदाता

Sat, 02 Apr 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Silence at the procurement centers on the first day, the food donors did not reach
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिले के 70 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की शुरुआत शुक्रवार से होगी। इस साल जिले में सरकारी क्रय एजेंसियों को 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करनी होगी। अधिकारियों ने भी खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए कमर कस ली है। हालांकि शुक्रवार को पहला दिन होने के कारण एक भी किसान गेहूं लेकर खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचा। केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
इस बार पूरे प्रदेश में 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य शासन ने तय किया है। जिले में 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य शासन से मिला है। इसके लिए सभी केंद्र प्रभारियों को इलेक्ट्रॉनिक्स कांटे, छंटना, नमी मापक यंत्र आदि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य दो हजार पंद्रह रुपये तय किया गया है। यह पिछले वर्ष से 40 रुपये अधिक है। केंद्र प्रभारी व अधिकारी किसानों से संपर्क कर गेहूं को बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी गेहूं की कटाई की शुरुआत न होने के कारण केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed