{"_id":"638a379c580e67690c717dbf","slug":"hathras-show-cause-notice-to-sdm-and-tehsildar-sasni-hathras-news-ali306093929","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसडीएम व तहसीलदार सासनी को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसडीएम व तहसीलदार सासनी को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आईजीआरएस और ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बतरने के मामले में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने तहसीलदार सासनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिकायतों के निस्तारण का कुशल पर्यवेक्षण न करने की दशा में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सासनी को नोटिस जारी किया गया है।
शासन स्तर से शिकायकर्ताओं की शिकायतों का घर बैठे ही समाधान किए जाने के लिए आईजीआरएस पोर्टल और मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल शुरू किए गए हैं। इन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन की ओर से समयावधि का निर्धारण किया गया है, जिससे निर्धारित समयावधि में शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। शासन स्तर से शिकायतों के निस्तारण की भी लगातार समीक्षा की जा रही है।
जिला प्रशासन स्तर से की गई समीक्षा में सामने आया है कि तहसील सासनी की दो शिकायतें तहसीलदार सासनी के स्तर पर डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंच गई हैं। इस बाबत डीएम अर्चना वर्मा ने तहसीलदार सासनी नीरज वार्ष्णेय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। शिकायतों का कुशल पर्यवेक्षण न करने के मामले में एसडीएम सासनी को भी नोटिस जारी किया गया है। संवाद