फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shot while snatching a gun from his son, former head injured

हाथरस : बेटे से तमंचा छीनते समय चली गोली, पूर्व प्रधान घायल

Thu, 01 Apr 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Shot while snatching a gun from his son, former head injured
हाथरस : गांव बाघऊ में पूर्व प्रधान को गोली लगने के बाद ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बाघऊ मेें एक युवक से तमंचा छीनते समय गोली चल गई और यह गोली इस युवक के पिता को ही लग गई। घायल पूर्व प्रधान हैं। उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया और वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार की शाम को गांव बाघऊ निवासी पूर्व प्रधान बॉबी पुत्र इंद्रपाल गोली लगने से घायल हो गए। इससे वहां खलबली मच गई। आनन-फानन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर सीओ सिकंदराराऊ व हाथरस जंक्शन कोतवाली निरीक्षक भी वहां पहुंच गए। बताते हैं कि बॉबी के बेटे का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस पर वह तमंचा निकाल लाया।
विज्ञापन

जानकारी पाकर बॉबी भी वहां पहुंच गए। वह अपने बेटे से गोली न चलाने की कहने लगे और तमंचा छीनने की कोशिश की। ऐसे में तमंचे से गोली चल गई और बॉबी खुद घायल हो गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का कहना है कि पूर्व प्रधान का अपने बेटे से ही विवाद व छीना-झपटी हो गई थी। इसी छीना झपटी में बेटे के हाथ से तमंचा चल गया और पूर्व प्रधान को गोली लग गई। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed