{"_id":"621bc762a3417f626c61d079","slug":"hathras-shops-decorated-for-mahashivratri-kanwariyas-started-bringing-ganga-water-shaphu-news-ali2860769183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महाशिवरात्रि को लेकर सजी दुकानें, गंगा जल लेकर आने लगे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महाशिवरात्रि को लेकर सजी दुकानें, गंगा जल लेकर आने लगे कांवड़िये
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
क्षेत्र के कावड़िये अब गंगा जल लेकर लौटने लगे है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है। कांवड़ आने वाले रास्ते में उनके लिए पानी, खाने की व्यवस्था का भी इंतजाम श्रद्धालु कर रहे हैं। महाशिवरात्रि को लेकर बाजारों में रौनक छाने लगी है। पूजा सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। मंदिरों में साफ-सफाई की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
एक मार्च को शिव स्तुति का महापर्व महाशिवरात्रि कस्बा एवं देहात में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई है। महाशिवरात्रि के दिन कस्बे के बाबा बैजनाथ धाम, मांगरू के प्राचीन महादेव मंदिर और मिढ़ावली स्थित वनखंडी महादेव मंदिर पर भारी भीड़ उमड़ती है।
सहपऊ कस्बे में मां भद्रकाली मंदिर, पुरान महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जलाभिषेक के लिए आती है। इसलिए तेजी से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दूसरी और बाजार भी सज गए हैं। बाजार में जगह-जगह कांवड़ लेने जाने वाले भक्त खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं।