फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seven months have passed since the foundation stone, the construction of the road has not started

हाथरस : शिलान्यास को सात माह बीते, सड़क का निर्माण नहीं हुआ शुरू

Fri, 05 Aug 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Seven months have passed since the foundation stone, the construction of the road has not started
हाथरस : गांव नगला रति से हसायन के लिए जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के नगला रति मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत जनवरी महीने में क्षेत्रीय विधायक ने कराई थी, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से यह कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। इस कारण क्षेत्रीय लोगों को इस मार्ग से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक एक दिन पहले क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने नगला रति मार्ग के साढे़ छह करोड़ रुपये की लागत से पांच किलोमीटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया था। निर्माणदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों ने पांच माह में निर्माण कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी ली थी मगर शिलान्यास के सात माह के मध्य में नगला रति मोड़ से गांव पिछौती तक एक किलोमीटर के मार्ग पर निर्माण का कार्य मई और जून के बीच में शुरू किया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान नगला रति तिराहा से नगला रति केबिन के बीच अभी तक विभाग द्वारा न तो मार्ग का चौड़ीकरण शुरू किया गया और न अब तक पिछौंती से हसायन के बीच जर्जर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने सात माह में भी पिछौती से हसायन के बीच गांव छीतूपुर के निकट चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य शुरू नहीं कराया है। इस कारण लोगों को आए-दिन दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed