फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Setu Corporation will handover overbridge, minister in charge will inaugurate tomorrow

हाथरस : सेतु निगम ओवरब्रिज को करेगा हैंडओवर, कल प्रभारी मंत्री करेंगे लोकार्पण

Tue, 24 Aug 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Setu Corporation will handover overbridge, minister in charge will inaugurate tomorrow
तालाब चौराहे पर बना ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पालिका प्रशासन ओवरब्रिज को सजाने संवारने में जुटा हुआ है। वहीं, ओवरब्रिज को सेतु निगम लोनिवि के हैंडओवर किया जाएगा। अरसे बाद शहर के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज बनकर तैयार तैयार हो गया है। सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज पर रंगाई पुताई कराई जा रही है। बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी इस ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के लिए आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने उनके कार्यक्रम की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं, जिला प्रशासन स्तर पर भी इसकी तैयारी चल रही हैं। ओवरब्रिज का उद्घाटन होने के बाद नियत समय तक सेतु निगम ओवरब्रिज की देखरेख करेगा। उसके बाद लोनिवि को ओवरब्रिज को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका द्वारा ओवर ब्रिज की परिधि में वर्टिकल पार्क, पुलिस चौकी, पार्किंग के काम को तेजी के साथ पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में सेतु निगम के एई एसके सुमन का कहना है कि ओवरब्रिज को बाद में लोनिवि को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed