{"_id":"63012b198f229d12bb2c5d0d","slug":"hathras-settle-the-complaints-by-conducting-on-site-inspection-dm-hathras-news-ali298541899","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का करें निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का करें निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
हाथरस : तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तहसील सदर में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने एसपी देवेश कुमार पांडेय, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एसडीएम राजकुमार सिंह यादव के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करनेके निर्देश दिए। इस दौरान प्राप्त 78 प्रार्थना पत्रों में से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस, तहसील दिवस तथा अन्य किसी माध्यम प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयावधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतें किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं आनी चाहिए, अन्यथा की दशा में विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार हाथरस, सीओ हाथरस आदि मौजूद थे। संवाद