{"_id":"62acca641758c45c5566471b","slug":"hathras-screws-will-be-tightened-on-panchayat-assistants-who-do-not-keep-e-attendance-hathras-news-ali294120844","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ई हाजिरी न लगाने वाले पंचायत सहायकों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ई हाजिरी न लगाने वाले पंचायत सहायकों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम सचिवालयों में तैनात पंचायत सहायकों द्वारा अपनी ई हाजिरी लगाने में लापरवाही बरती जा रही है। गैरहाजिर रहने वाले पंचायत सहायकों पर अब पंचायतराज विभाग की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि 399 में से महज 255 पंचायत सहायक ही पोर्टल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों को मिनी सचिवालयों के रूप में परिवर्तित किया गया है। इन सचिवालयों में ग्रामीणों को योजनाओं का ऑनलाइन लाभ दिलाए जाने के लिए पंचायत सहायकों को तैनात किया गया है। इन सचिवालयों में कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरे के साथ सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिए जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। शासन ने पंचायत सहायकों की पंचायत सचिवालयों में उपस्थिति के लिए पोर्टल लांच किया गया है।
इसके माध्यम से पंचायत सहायकों को ई अटेंडेंस लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। वर्तमान में जिले की 399 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती है, लेकिन इनमें से महज 255 पंचायत सहायक ही पोर्टल के जरिये अपने उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अब इन पंचायत सहायकों की प्रतिदिन की उपस्थिति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस आधार पर गैरहाजिर पंचायत सहायकों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने बताया कि पंचायत सहायकों को ई हाजिरी लगाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों की रिपोर्ट ली जा रही है। संवाद