{"_id":"5e5ff5f48ebc3ec54f0be8f5","slug":"hathras-screaming-after-the-accident-sadabad-news-ali2283616107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ्ररस: हादसे के बाद मची रही चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ्ररस: हादसे के बाद मची रही चीख-पुकार
विज्ञापन
सादाबाद: बिसाना में हुई दुर्घटना के घायलों का होता इलाज।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
हाथरस रोड पर गांव बिसाना के निकट टैंपो और ट्रैक्टर ट्रोला में हुई भिंडत के बाद एनएच पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर आए आसपास के गांव के लोगों ने पलटे हुए टेंपो को सीधा किया और उसमें से घायलों को निकाला और मौके पर पहुंची एबुलेंस तक पहुंचाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रॉला चालक ट्रॉला को लेकर फरार हो गया।
सीएचसी पर मचा रहा कोहराम, चंदपा, सादाबाद पुलिस पहुंची मौके पर
घटना के बाद मौके पर काफी देर तक जाम लगा रहा। एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना जब पुलिस तक पहुंची तो मौके पर चंदपा और सादाबाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की।
इधर, जैसे ही घायल सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो वहां हायतौबा मच गई। एक साथ आए कई घायल लोगों को देखकर तुरंत ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, सभी घायलो ंका प्राथमिक उपचार सीएचसी पर किया गया। घायलों के परिजनों में कोहराम मचा रहा।

सादाबाद: बिसाना के निकट हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन