न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव शेखुपुर अजीत निवासी 70 वर्षीय वृद्ध रामप्रताप उर्फ संतोष कुमार पुत्र मिहीलाल मंगलवार की सुबह घरेलू काम से स्कूटी से अलीगढ़ गए थे। अलीगढ़ से गांव लौटते समय गांव निनामई के रजबहे के निकट पहुंचे तो उनकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे रामप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
रामप्रताप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन निजी वाहन से रामप्रताप को उपचार के लिए लेकर सासनी के सीएचसी लेकर आए। वहां घायल रामप्रताप को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक कृषि विभाग से सेवानिवृत्त थे। कोतवाली पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। संवाद