{"_id":"62094ef5433a6865ba63f3b9","slug":"hathras-schools-from-nursery-to-viii-will-open-from-today-hathras-news-ali28510429","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज से खुलेंगे नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज से खुलेंगे नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल आज से खुल जाएंगे। शासन के आदेश के बाद बीएसए ने कोविड गाइडलाइन का पालन कर स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए हैं। निर्देश मिलते ही विद्यालयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को इसे लेकर विद्यालयों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया।
स्कूलों में कक्षाएं सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच संचालित होंगी। बता दें कि कोरोना के कारण करीब डेढ़ माह से स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं रोक दी गई थीं। संक्रमण की दर कम होने के बाद पहले कक्षा 9-12 और अब नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए हैं।
स्कूलों में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सिटिंग प्लान बनाया जा रहा है। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षा का विकल्प भी कई स्कूलों में दिया जा रहा है। स्कूल में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई जा रही है। बीएसए शाहीन ने बताया कि 14 फरवरी से सभी बोर्डों के नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। यहां पर कोविड की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
कुछ अभिभावक चिंतित
छोटे बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावकों में काफी असमंजस है। शहर के कई बड़े स्कूलों में अभी तक ऑनलाइन परीक्षाएं हो रही थीं। लेकिन स्कूल खुलने का आदेश आते ही इन स्कूलों ने ऑनलाइन परीक्षाएं रोक दीं और 14 फरवरी से स्कूल में परीक्षाएं संचालित करने की सूचना अभिभावकों को भेज दी है। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने की बात को लेकर अभिभावक कुछ चिंतित नजर आ रहे हैं।