फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Scholarship worth Rs 2.87 crore reached the account of 7472 students

हाथरस : 7472 छात्रों के खाते में पहुंची 2.87 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

Fri, 03 Dec 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Scholarship worth Rs 2.87 crore reached the account of 7472 students
हाथरस : एनआईसी में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र देते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व दशम एवं दशमोतर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत जिले के 7472 छात्रों के खाते में 2.87 करोड़ की राशि बृहस्पतिवार को आ गई। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रथम चरण के तहत राशि हस्तांतरित करने के बाद छात्रों को बधाई दी। डीएम रमेश रंजन ने एनआईसी कलेक्ट्रेट में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 9-10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के 562, सामान्य वर्ग के 271, पिछड़ा वर्ग के 1726 व अल्पसंख्यक वर्ग के 179, कक्षा 11-12 के अनुसूचित जाति के 1008, सामान्य वर्ग के 456, पिछड़ा वर्ग के 1842 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 195 तथा स्नातक/स्नातकोत्तर के अनुसूचित जाति के 193, सामान्य वर्ग के 146, पिछड़ा वर्ग के 447 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 447 को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी डीके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभापाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed