{"_id":"622502c39775e641ac083017","slug":"hathras-sasni-iglas-and-sasni-nanau-link-roads-are-in-bad-shape-sasni-news-ali2865610105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सासनी-इगलास एवं सासनी-नानऊ संपर्क मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सासनी-इगलास एवं सासनी-नानऊ संपर्क मार्ग बदहाल
विज्ञापन
हाथरस : बदहाल पड़ा संपर्क मार्ग। संवाद
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बदतर है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आश्वासन के बाद भी सड़क के गड्ढे अब तक नहीं बने हैं। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
सासनी-इगलास एवं सासनी नानऊ संपर्क मार्ग की स्थिति बदतर बनी हुई है। इससे लोगों का निकलना दूभर है। अभी आलू की खुदाई का सीजन चल रहा है। अधिकांश शीतगृह कस्बा के चारों ओर बने हुए है। इससे किसानों को आलू ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों के पलटने का भय बना रहता है। शासन का गड्ढा मुक्ति का नारा थोथा साबित हो रहा है।
- मेरा स्कूल इगलास रोड पर बना हुआ है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से बच्चों को आने जाने में परेशानी होती है। वाहन नहीं निकल पाते है। अनेक बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। - अशोक पाठक, इगलास रोड
विज्ञापन
- मेरा गांव इगलास रोड पर है। वर्तमान में सासनी में इगलास रोड पर मकान बना रहा हूं। घर बनाने के लिए सामान लाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूटी एवं जर्जर हालत में है। - रामप्रकाश शर्मा, बाजगढ़ी
- मेरा गांव नानऊ रोड पर है। सड़क टूटी एवं जर्जर होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलू की खुदाई का सीजन चल रहा है। ट्रैक्टर जैसे वाहन से आलू लाने में काफी परेशानी होती है। - चौधरी हरेंद्र सिंह, सीकुर
- नानऊ रोड की हालत अत्यंत जर्जर है। इस रोड से होकर निकलना दूभर है। इस रोड पर बसों के अलावा टेंपो का चलना भी बंद हो गया है। हमारे गांव में सबसे अधिक टूटी सड़क है। जहां जलभराव रहता है। - सुनील शर्मा, नगला ताल