{"_id":"627d5ef9180fed46530a76bb","slug":"hathras-samman-nidhi-the-process-of-removing-the-ineligible-dead-names-from-the-list-started-hathras-news-ali291399319","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सम्मान निधि : अपात्र-मृतकों के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सम्मान निधि : अपात्र-मृतकों के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे अपात्र किसानों व मृतकों के नाम अब सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर इस कार्य के लिए कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायतवार टीमें गठित कर दी गईं हैं। यह टीमें दो माह में सभी ग्राम पंचायतों का सर्वे कर अपात्रों व मृतकों के नाम हटाएंगी।
इस योजना के तहत जिले के 1.92 लाख किसानों को सरकार की ओर से प्रति तिमाही दो हजार रुपये महीने मुहैया कराए जाते हैं। शासन की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में यहां कृषि विभाग की ओर से लाभार्थियों का ब्लॉक वार व ग्राम पंचायत वार डाटा तैयार कर लिया गया है।
विभाग की ओर से लाभार्थियों के सत्यापन के लिए ग्राम पंचायत वार टीमें गठित की गईं हैं। इन टीमों को दो माह तक सत्यापन करने के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। रोस्टर के अनुसार कृषि विभाग के कर्मचारी ग्राम पंचायत में पहुंचेंगे और किसानों का योजना के मानक के अनुसार सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
अपात्र मिलने की स्थिति में विभागीय उच्चाधिकारियों से पात्रता सूची से नाम हटाने की संस्तुति करेंगे। उप कृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि यह टीमें बृहस्पतिवार से ग्राम पंचायत वार सत्यापन के निकल गई हैं। अब अपात्रों और मृतकों के नाम जल्द ही सूची से हटा दिए जाएंगे।