फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Salary of absent officers-employees stopped, clarification sought in three days

हाथरस ः अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोका, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Salary of absent officers-employees stopped, clarification sought in three days
पशु चिकित्सालय का निरीक्षण करते सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने सोमवार को विकास खंड कार्यालय एवं पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय खाली मिले। इस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारी एवं अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड कार्यालय का सुबह करीब 10:05 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय खाली मिला। वीडियो विकल कुमार, एडीओ पंचायत प्रेम किशोर, जेई राकेश कुमार, एडीओ को-ऑपरेटिव राजकुमार, लेखाकार अजय भारद्वाज, बाबू गुलाब सिंह, रुचि प्रभा सिंह, वीएमएम सासनी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इधर, पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रभारी डॉ. सौरभ गुप्ता उपस्थित थे लेकिन चिकित्सालय परिसर में उपले रखे मिले। महिलाएं कार्यालय के पीछे उपले बना रही थीं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए। परिसर में सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब मिली। दो कमरे काफी जर्जर अवस्था में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए अनुपस्थित कर्मचारी के संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन कार्यदिवस में कार्यालय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब न पाए जाने पर अनुपस्थित कर्मचारी व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed