{"_id":"6299032adad3613d55233bdc","slug":"hathras-sachin-had-gone-missing-on-the-way-to-his-in-laws-house-accused-of-murder-shaphu-news-ali293001023","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ससुराल जाते समय रास्ते से लापता हुआ था सचिन, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ससुराल जाते समय रास्ते से लापता हुआ था सचिन, हत्या का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
ग्राम पंचायत सहपऊ देहात के मौजा तकिया के पास खेत की मेड़ पर मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई। युवक की पहचान उसके बड़े भाई ने चंदपा थाना क्षेत्र के गांव नगला लच्छी निवासी सुखवीर सिंह रावल के पुत्र सचिन (22) के रूप में की है। मृतक के भाई संजय ने सुसराल जाते समय हत्या करने का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे देहात के मौजा तकिया के पास बाजरा के खेत की मेड़ पर एक लावारिस शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर शिनाख्त के लिए 72 घंटे सुरक्षित रखा था। बृहस्पतिवार को मृतक भाई ने कोतवाली चंदपा पर उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। कोतवाली से ही उसे पता लगा कि किसी अज्ञात युवक का शव सहपऊ पुलिस ने बरामद किया है। वह कोतवाली आया और पूूरी जानकारी लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल होने पर उसकी रिश्तेदारी में भी जानकारी मिली। युवक की शिनाख्त होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। संवाद
आखिरी बार मौसी और पत्नी से हुई थी सचिन की बात
परिजनों ने बताया कि सचिन की शादी डेढ़ महीने पहले कस्बा के मोहल्ला अहेरियाना निवासी रमेश चंद्र की पुत्री से हुई थी। सचिन के मोबाइल के कवर में आधार कार्ड भी था, उसे निकाल लिया गया है। सचिन की बात सोमवार की सुबह दस बजे उसकी मौसी एवं पत्नी से हुई थी। अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया। इधर, सचिन की मौत की सूचना पाकर मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनके साथ मनवीर चौधरी, धर्मवीर सिंह, राजू सिंह, लालता प्रसाद, राजवीर सिंह, बाबुद्दीन, श्यामवीर सिंह, मुन्ना लाल, अर्जुन सिंह, छत्रपाल सिंह, श्री राम भगत, बहादुर सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, बनी सिंह, सुंदरी सिंह व संजय चौधरी भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।