{"_id":"6101a8aa8ebc3ebf3b1ea708","slug":"hathras-sabotage-on-kotwali-14-accused-who-created-ruckus-sent-to-jail-shaphu-news-ali269288050","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोतवाली पर तोड़फोड़, हंगामा करने वाले 14 आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोतवाली पर तोड़फोड़, हंगामा करने वाले 14 आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
पुलिस ने कोतवाली पर तोड़फोड़, हंगामा करने, पुलिस और मीडिया कर्मियों से मारपीट करने वाले 14 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम को पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद क्षेत्र के गांव थरौरा में फर्जी मतदान करने के आरोप में हिरासत में लिए युवक की मौत की झूठी खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली पर जमकर हंगामा किया था और तोड़फोड़ की थी। पुलिस और मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना में कई पुलिस एवं मीडिया कर्मी घायल हुए थे।
तत्कालीन प्रभारी कोतवाली निरीक्षक ने इन गांवों के 35 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस संदर्भ कुछ लोगों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है और अब गांव निवासी रामेश्वर सिंह, लालू, रवेंद्र, वीरेश कुमार, छोटेलाल, अनिल कुमार, बृज किशोर, रामू, सुखदेव, अजय, शिवशंकर, रामानंद, विवेक कुमार एवं राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।