{"_id":"61b64299926b1554c60f6f83","slug":"hathras-roadways-workers-busy-in-weddings-bus-operation-disturbed-hathras-news-ali280401739","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज कर्मी शादियों में व्यस्त, बसों का संचालन गड़बड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज कर्मी शादियों में व्यस्त, बसों का संचालन गड़बड़ाया
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज कर्मियों के शादी समारोहों में व्यस्त होने की वजह से बसों का संचालन गड़बड़ा गया है। कार्यालय से लेकर वर्कशॉप तक में कर्मियों का अभाव है। बसों का पर्याप्त संचालन न होने कारण यात्री बसों की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं डिपो की आय भी प्रभावित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। जिसमें दो दर्जन से अधिक बसें दुरुस्त नहीं होने के कारण नहीं चल पा रही है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों सहालगों का सीजन चल रहा है। यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ रही है। रोडवेज के कर्मी भी शादियों में व्यस्त हो गए हैं। इस कारण बस स्टैंड से लेकर वर्कशॉप तक कर्मियों की कमी हो गई है। इस कारण बसों का पर्याप्त संचालन नहीं हो पा रहा है।
बसों की कमी के चलते शहर के रोडवेज बस स्टैंड, तालाब चौराहा व अन्य स्थानों पर यात्रियों को बसों का रविवार को काफी इंतजार करना पड़ा। लोगों ने मजबूर होकर डग्गेमार वाहनों से गंतव्य की दूरी तय की। संवाद