{"_id":"605249228ebc3ee61e7cdf0d","slug":"hathras-roadways-incentive-scheme-may-be-implemented-from-25-hathras-news-ali258879016","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 25 से लागू हो सकती है रोडवेज की प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 25 से लागू हो सकती है रोडवेज की प्रोत्साहन योजना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
होली पर यात्रियों को घर पहुंचाने की तैयारी रोडवेज ने शुरू कर दी है। 25 मार्च से होली पर प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन शुरू हो सकता है। इस दौरान बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। चालक-परिचालक और अन्य कर्मियों के अवकाश पर विराम रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अधीनस्थों के साथ बैठक करके होली स्पेशल परिचालन में बसों के संचालन को लेकर मंथन किया।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो लंबे समय से घाटे से जूझ रहा है। अब होली पर यात्रियों को घर पहुंचाने के साथ आमदनी को बढ़ाने के लिए रोडवेज के अधिकारी लगातार तैयारियों में जुट गए हैं।
इस क्रम में मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने अलीगढ़ में बैठक ली। उन्होंने बताया कि होली पर प्रोत्साहन योजना का संचालन 25 से किया जाएगा। इस दौरान नियमित रूप से बसों का संचालन करने वाले कर्मियों को इनामी धनराशि भी दी जाएगी। बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।