फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways buses fell less then traveled by ragged vehicles

हाथरस : रोडवेज बसें पड़ीं कम तो डग्गामार वाहनों से किया सफर

Tue, 22 Feb 2022 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways buses fell less then traveled by ragged vehicles
हाथरस : डग्गामार वाहनों से सफर करते यात्री। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में बसों के जाने के कारण यात्रियों के लिए रोडवेज बसों की कमी हो गई है। इस कारण यात्री सफर के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। सहालग में यात्रियों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
हालांकि जिले में चुनाव होने के बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि चुनाव ड्यूटी के लिए अधिगृहीत किए गए वाहनों को मुक्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए कम से कम निजी वाहन तो मिल ही रहे हैं। गौरतलब हे कि हाथरस डिपो की 77 में से 41 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस बल को लेकर दूसरे जिलों में गई हैं।
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को गंतव्य तक दूरी तय करने में खासी मुश्किल हो रही हैं। मंगलवार को बसों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं डग्गामार वाहनों की मदद से यात्रियों ने गंतव्य तक की दूरी तय की। हालांकि डग्गामार वाहन वाले भी मौके को भुनाने से नहीं चूके और मनमाना किराया वसूलकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed