फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roads submerged in water due to rain, electricity also stalled

हाथरस : बारिश से सड़कें पानी में डूबीं, बिजली भी ठप

Thu, 30 Jun 2022 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roads submerged in water due to rain, electricity also stalled
मोहल्ला बारहसैनी में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश लोगों को गर्मी से राहत मिली। धान उत्पादक किसानों के चेहरे पर चमक आ गई। हालांकि बारिश ने नगर पालिका की सीवेज और ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। नगर के मोहल्लों सहित बाजारों में पूरे दिन पानी भरा रहा। बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश करीब आधा घंटे तक हुई। इसके एक घंटे बाद फिर बारिश शुरू हो गई। एक घंटे की बारिश से पूरे नगर में पानी पानी हो गया। नगर के नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, हुरमतगंज और राठी चौराहा पर पानी भर गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के मोहल्ला बारहसैनी, ब्राह्मणपुरी, मटकोटा, रेलवे कॉलोनी, अनल कॉलोनी और नौरंगाबाद में भी जलभराव हो गया। लोगों को घुटनों तक पानी में होकर निकलना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी मोहल्ला बारहसैनी और अनल कॉलोनी के बाशिंदों को हुुई। देर सायं तक यहां से पानी निकल रहा था। नगर पालिका के विशेष नाला सफाई अभियान की पोल इस बारिश ने खोलकर रख दी है। पानी में कूड़ा-करकट तैरता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति भी अस्त-व्यस्त हो गई। बिजली ठप होने से इन्टर्वर भी जवाब दे गए। बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में धान की पैदावार बड़े पैमाने पर होती है। बारिश होने से धान उगाने वाले किसानों के चेहरों पर चमक आ गई है। उनका कहना है कि अब उन्हें पौध जमाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed