फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Road construction will be done soon between Sikandrau to Ratibhanpur

हाथरस : सिकंदराराऊ से रतिभानपुर के बीच जल्द होगा सड़क निर्माण

Tue, 07 Dec 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Road construction will be done soon between Sikandrau to Ratibhanpur
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अब जिले में सड़कों का जाल बिछना शुरू हो गया है। सिकंदराराऊ रोड से रतिभानपुर के बीच जल्द सड़क निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। लोनिवि द्वारा मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। सड़क का निर्माण पूरा होने से आमजन आसानी से गंतव्य की दूरी तय कर सकेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों जिले में ओवर ब्रिज उद्घाटन पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 117 करोड़ रुपये की सौगात दी थी। इसमें करीब 75 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा। पहले चरण में लोनिवि द्वारा सिकंदराराऊ रोड से रतिभानपुर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिसकी करीब छह करोड़ रुपये लागत आएगी। अब लोनिवि द्वारा टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। इस मामले में लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार निगम का कहना है कि सिकंदराराऊ रोड से रतिभानपुर के बीच करीब छह करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed