फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: RLD workers to travel to Mathura in thousands on October 12

हाथरस: कल हजारों की संख्या में मथुरा के लिए कूच करेंगे रालोद कार्यकर्ता, किसान बचाओ महापंचायत का आयोजन

Sun, 11 Oct 2020 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/ हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/ हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hathras: RLD workers to travel to Mathura in thousands on October 12
jayant chaudhary - फोटो : अमर उजाला

हाथरस कांड के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों पर किए गए लाठीचार्ज और कृषि कानून को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने सपा को साथ लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। मुजफ्फरनगर के बाद अब मथुरा में भी 12 अक्तूबर को रालोद की किसान बचाओ महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत को सफल बनाने के लिए शनिवार को बिसावर शीतगृह पर रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में महापंचायत में जिले से अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गईं। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, इनेलो से अभय चौटाला और कांग्रेस से दीपेंद्र हुड्डा शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


बैठक में किसान नेता ब्लॉक प्रमुख पति गिरेंद्र चौधरी और पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि प्रदेश में किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। रालोद नेताओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। प्रदेश में यह कैसा शासन चल रहा है। जिस कानून से किसान को कोई फायदा नहीं होने वाला। ऐसा कृषि कानून प्रदेश की वर्तमान सरकारों ने बना दिया है। रालोद अब और अधिक किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं करेगा। उन्होंने जिले के सभी किसानों और रालोद कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मथुरा की महापंचायत में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य गुड्डू चौधरी ने कहा कि हाथरस कांड के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया है, उससे साफ है कि वर्तमान सरकारें किसानों का दमन करना चाहती हैं और उनकी आवाज को दबाना चाहती हैं, लेकिन रालोद इन मंसूबों को सफल नहीं होने देगा। उन्होंने 12 अक्तूबर को मथुरा में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए ब्लॉक वार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के हाथरस, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ, सासनी आदि जगहों से सैकड़ों वाहनों में भरकर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, किसान व पदाधिकारी मथुरा के लिए कूच करेंगे। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह, रामनारायण वर्मा, सुरेंद्र सिंह परिहार, कोमल सिंह, चंद्रेश चौधरी, केशव चौधरी, पूर्व युवा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, विनोद गुड्डू, रामअवतार सिंह सिकरवार, हरिओम सिंह, राधाचरन पहलवान, हरिपाल सिंह, रामसहाय चौधरी, सुरेंद्र सिंह, हरी सिंह, कलौदी चौधरी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed