फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: RLD will organize brotherhood conference this month

हाथरस : रालोद इसी माह करेगा भाईचारा सम्मेलन का आयोजन

Sun, 15 Aug 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: RLD will organize brotherhood conference this month
हाथरस : सादाबाद में रालोद की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष केशव सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक शनिवार को सहपऊ रोड स्थित राधिका डेयरी परिसर में हुई। इसमें विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए इसी माह होने वाले भाईचारा सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रालोद जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने कहा कि विस चुनाव के मद्देनजर भाईचारा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को तन मन धन से सहयोग करना होगा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों को एक साथ लाने और सभी के लिए समान मुद्दों को उठाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। जल्द ही सम्मेलन की तिथि और समय तय किया जाएगा। जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जिले में रालोद मजबूत स्थिति में रहेगा। भाईचारा सम्मेलन के जरिये पार्टी की रीति व नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश ठेंनुआ, सुरेंद्र सिंह परिहार, यादवेंद्र बघेल, महेंद्र सिंह धनगर, ईशान चौधरी, यथार्थ चौधरी, नंद किशोर, रामसहाय चौधरी, हरीराम, कलौदी, दीपू चौधरी, महीपाल सिंह, जेपी धनगर, रमेश मौनियां, रजनीश, बहादुर सिंह बीडीसी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed