{"_id":"614f67448ebc3e09d672601e","slug":"hathras-rld-leaders-engaged-in-public-relations-to-make-jayant-s-meeting-successful-sadabad-news-ali2741525174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जयंत की सभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क में जुटे रालोद नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जयंत की सभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क में जुटे रालोद नेता
विज्ञापन
जयंत की जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करते रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सादाबाद आ रहे हैं। वे छाबी मियां के बाग में 13 अक्तूबर को एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए रालोद पदाधिकारियों ने गांव-गांव जनसंपर्क और बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
बिसावर, विधिपुर, नगला छत्ती, टिकैत आदि गांव में जनसंपर्क के दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी ने कहा कि आशीर्वाद पथ अभियान के तहत 18 विधानसभा क्षेत्रों में जयंत सभाएं करेंगे और पार्टी की रीति व नीति से जनता को अवगत कराएंगे। इस दौरान वह जनता का आशीर्वाद लेंगे और भाजपा की असफलताओं को जनता के समक्ष रखेंगे। जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी और युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनियां ने कहा कि जयंत की सभा ऐतिहासिक होगी।
जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी ने कहा कि जयंत की जनसभा को सफल बनाने के लिए करीब दौ सौ बसें, 400 छोटे वाहन और करीब 250 ट्र्ैक्टर-ट्रॉलियों से लोग सभास्थल तक पहुंचेंगे। इस दौरान जिपं सदस्य सुआ पहलवान, जिपं सदस्य ईशान चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश ठेंनुआ, रामसहाय चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह, सुमित चौधरी, मनोज दिवाकर, ओमवीर सिंह, महेंद्र सिंह धनगर, दीपू चौधरी, प्रदीप चौधरी, कृष्णा, चंदू चौधरी, सनेहीलाल, रूपेश चौधरी, बहादुर सिंह एडवोकेट, कर्मवीर सिंह छोटे, सौरव चौधरी, दीपक चौधरी, यादवेंद्र बघेल, भूरा पहलवान, योगेश, सूरजपाल सिंह, वियोग चौधरी, देवेंद्र पौनियां आदि मौजूद रहे।