न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
मुरसान में रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुष्प वाटिका में 26 जुलाई को युवा संवाद और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शनिवार को रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण कर युवाओं से जन संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में जुटने का आह्वान किया।
युवा जिलाध्यक्ष चौधरी महीपाल सिंह, दीपू चौधरी, रामसहाय चौधरी, ईशान चौधरी, प्रवीण पौनिया, सूआ पहलवान, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू चौधरी, आशीष ठेनुआं, नितिन चौधरी, मनोज चौधरी, राजकुमार, ज्वाला सिंह मास्टर आदि ने गांव विशुनदास, ताजपुर, दयालपुर, मगटई, करील, बिसावर, सरौठ, कजरौठी, मीरपुर, खजूरिया, मड़नई सहित कई गांवों में युवाओं से जनसंपर्क किया। युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह ने बताया कि सम्मेलन में दूसरे दलों से आए काफी युवा रालोद की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे।