{"_id":"630912de0b9c95654557031b","slug":"hathras-revive-old-ponds-wells-and-puddles-for-water-conservation-sasni-news-ali2989846114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जल संरक्षण के लिए पुराने, तालाब, कुएं व पोखरों को करें पुनर्जीवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जल संरक्षण के लिए पुराने, तालाब, कुएं व पोखरों को करें पुनर्जीवित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत पाल सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड के गांव खोरना में अमृत सरोवर का फीता काटकर और विधि विधान से पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। नारियल भी फोड़ा और पीपल का पौधा रोपकर अमृत वन बनाए जाने की शुरुआत की।
करीब 40 मिनट के कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने लोगों से अपील की कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार विकास के लिए संकल्पित है। जल संरक्षण के लिए हमें जरूरत के हिसाब से जल का उपयोग करना चाहिए। पुराने तालाब, पोखर, कुएं और नदियों को फिर से पुनर्जीवित करना होगा। प्रदेश सरकार इस दिशा में विशेष काम कर रही है।
जल संचय के लिए गांव-गांव अमृत सरोवर तैयार हो रहे हैं। अमृत सरोवर गांव की धरोहर हैं। इन्हें संभालकर एवं सहेज कर रखना गांव के लोगों का काम है। लोगों को बैठने की व्यवस्था के लिए तालाब के चारों ओर घूमने के लिए पाथ वे बनवाए गए हैं। राज्य मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरित कीं।
विज्ञापन
इस मौके पर सदर विधायक अंजुला माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, डीएम रमेश रंजन, एसपी देवेश कुमार पांडेय, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी, एसडीएम अजंली गंगवार सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। संवाद