फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Residents of ward number 16 facing water crisis demonstrated

हाथरस : पानी का संकट झेल रहे वार्ड संख्या 16 के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 May 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Residents of ward number 16 facing water crisis demonstrated
हाथरस : माया टॉकीज के निकट हैंडपंप खराब होने के विरोध में प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या 16 के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। वार्ड के मोहल्लों में कई माह से छह हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण करीब पांच हजार से अधिक लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जब बिजली गुल हो जाती है तो यह समस्या और विकराल हो जाती है। सोमवार को पेयजल किल्लत झेल रहे लोगों ने माया टाकीज के निकट नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
शहर में ढकपुरा रोड, गधा पाड़ा, माया टाकीज रोड, आर्य नगर, जामा मस्जिद चौराहा पर काफी लोगों के यहां तो सबमर्सिबल भी नहीं लगे हैं और यह लोग हैंडपंपों के ही भरोसे हैं। हैंडपंप खराब होने से इन मोहल्लों के लोगों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीने के पानी का इंतजाम भी काफी मुश्किल से हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन

हमारे वार्ड में अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नगर पालिका को हैंडपंपों को सही कराने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतेंद्र कश्यप
गर्मियों से पहले नगर पालिका ने हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं कराया। अब पीने के पानी के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। बिजली चली जाती है तो और समस्या और गंभीर हो जाती है।
- रितिक।
गर्मी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं पेयजल के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
-विपिन कुमार।
हमारे वार्ड की आबादी करीब 10 हजार है। आबादी के हिसाब से यहां 10 हैंडपंप लगे हुए हैं। इसमें से केवल चार हैंडपंप ही चालू हैं। छह हैंडपंप खराब पड़े हैं। क्षेत्रीय लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को इससे अवगत करा चुका हूं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।

- श्रीभगवान, सभासद
वार्ड संख्या 16 में कुछ हैंडपंपों की रिबोरिंग होनी है। इसके लिए टीम लगी हुई है। कार्यदायी संस्था पर कर्मियों की कमी है। इस कारण थोड़ी देर हो रही है। शहर में हैंडपंपों को सही करने का कार्य जारी है।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed