{"_id":"5edfd8e68ebc3e42db6afb25","slug":"hathras-resentment-for-not-downloading-arogya-setu-app-by-officials-and-employees-hathras-news-ali235747318","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड न करने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड न करने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
हाथरस: कोरोना से बचाव के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कर करेत्तर, आईजीआरएस, राजस्व कार्यों की समीक्षा की। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने में कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रुचि नहीं लिए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, करकरेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व वसूली करने के संबंध में अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से तहसीलों के 10 बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई करने और आरसी का मिलान करते हुए वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष के लिए डिमांड रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। निर्धारित समयावधि के बाद आय-प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र लम्बित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने में अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा रुचि नहीं लेने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यालयों में आने वाले लोगों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने को कहा। बैठक में एडीएम जेपी सिंह ने वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष माह मई 2020 तक की अवधि में स्टांप देय में 26 प्रतिशत, विद्युत देय में 100 प्रतिशत, परिवहन में 11 प्रतिशत, नगर विकास में 34 प्रतिशत, तथा कृषि विपणन में 92 प्रतिशत राजस्व वसूली के बारे में विभागवार जानकारी दी। बकायदारों से राजस्व वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई करने के लिए तहसीलदारों को निर्देश दिए। एडीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर विभागीय एकाउंट पर अनमार्क होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार बताया।