फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report will be filed on former Principal trapped in fake approval

हाथरस: फर्जी अनुमोदन में फंसे पूर्व प्रधानाचार्य पर होगी रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Report will be filed on former Principal trapped in fake approval
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एचपी सिंह कृषि इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। उन पर फर्जी अनुमोदन से तीन शिक्षक और एक लिपिक की नियुक्ति करने का आरोप है। बीएसए ने इस मामले में प्रबंधक को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में डीडीओ ने बीएसए को जांच के निर्देश दिए थे।
बीएसए ने तीन शिक्षक व एक लिपिक की नियुक्ति की जांच की थी। बीएसए ने अपनी जांच रिपोर्ट में साफ लिखा है कि शिक्षक और लिपिक का प्रथमदृष्टया कोई दोष नहीं लगता है। जिस वक्त नियुक्तियां हुई थीं, उस समय प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद गौतम थे, इसलिए नियुक्तियों की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य और प्रबंधक दोनों की थी। बीएसए ने पत्र में कहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह लगे हैं, लेकिन शिक्षक कर्मचारियों की योग्यता पर कोई प्रश्न चिह्न नहीं है, इसलिए उन्हें इसके लिए दोषी नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन

तत्कालीन प्रबंधक की मृत्यु हो चुकी है, इसलिए अब पूर्व प्रधानाचार्य ही दोषी हैं। जांच में साफ है कि पूर्व प्रधानाचार्य ने ही 22 फरवरी 1995 में खुद ही कूटरचित अनुमोदन पत्र तैयार किया है। वेतन भुगतान पूर्व प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर से हुआ है, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना आवश्यक है। बीएसए ने प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि वह संबंधित थाने में पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। बीएसए ने अपनी जांच की प्रति एसपी, जिला विकास अधिकारी को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति से संबंधित एक जांच थी। उसमें पूर्व प्रधानाचार्य को दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए प्रबंधक को निर्देशित किया गया है।
-मनोज कुमार मिश्र, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed